Skip to main content

COOLSCI01 - विज्ञान शिक्षा के संसाधन - २०२० Hindi


TISSx-COOL

इस संसाधन के बारे में

हम कनेक्टेड ओपन ऑनलाइन लरनिंग (COOL/ कूल) संसाधनों की पेशकश कर रहे हैं ताकि छात्र-शिक्षकों और अध्यापक-शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया से जुड़े रहने का अवसर मिले। कृपया सुरक्षित रहें, इन कूल संसाधनों का उपयोग करें और इस कोविड-19 महामारी की लॉकडाउन अवधि में अपनी व्यावसायिक शिक्षा जारी रखें। आप यूआरएल tissx.tiss.edu का उपयोग कर सकते हैं या फिर tissx एंड्रॉयड ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन.सी.टी.ई.) की बी.एड. पाठ्यचर्या की रूपरेखा के आधार पर संसाधनों को मैप किया है। (नीचे दी गई तालिका देखें)

हमें उम्मीद है कि इन संसाधनों को आप उपयोगी पाएंगे। हम आपको इन ऑनलाइन मॉड्यूलर कोर्स में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित करते हैं, जब इनकी शुरुआत की घोषणा की जाएगी।

आप हमे फीडबैक इस लिंक पर क्लिक कर के दे सकते हैं या अपने सुझाव व विचार इस संसाधन के अंदर दिए 'discussion' पृष्ठों पर दे सकते हैं.

विज्ञान शिक्षण से समबन्धित इन सामग्रियों में आपको वो समझ, कौशल तथा रणनीतियां मिलेंगी जिनका उपयोग विज्ञान को पढ़ाने में होता है. ये आपको इन बिंदुओं पर गहराई से सोचने में सहायता करेंगी: विज्ञान की प्रकृति, विज्ञान को पढ़ाने के सन्दर्भ में इसके निष्कर्ष, प्रयोग तथा तर्क की आवश्यकता, शैक्षिक मनोविज्ञान के कुछ खोज, इनका विज्ञान अध्यापन में मूल्य, समावेशी शिक्षण (विशेष तौर से, लिंग-भेद जो विज्ञान सीखने-सिखाने में बहुत पाया गया है) तथा विज्ञान को पढ़ाने में ICT का इस्तेमाल। हम विज्ञान को सिखाने के लक्ष्यों के बारे में भी बात करेंगे: हम आखिर क्या पाना चाहते हैं. उम्मीद है की विज्ञान शिक्षण का यह विस्तृत नजरिया आपको खुद की अध्यापन शैलियों के बारे में पुनः-चिंतन करने में सहायक होगा तथा अगर ज़रूरत पड़ी, तो उन्हें बदलने में भी!

क्रमांक NCTE B.Ed. विषय-वस्तु COOL विज्ञान शिक्षण संसाधन से सम्बद्धता
1 विज्ञान की प्रकृति इकाई २: विज्ञान की प्रकृति
सत्र १: विज्ञान क्या है - भाग १
सत्र २: विज्ञान का इतिहास - एक कहानी
सत्र ३: विज्ञान क्या है - भाग २
इकाई ३: तर्क और प्रयोग की भूमिका
सत्र १: विज्ञान में प्रयोग की भूमिका
सत्र २: विज्ञान में तर्क का महत्व
2 विज्ञान एक स्कूली विषय के रूप में संसाधन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे!
3 विज्ञान शिक्षण के लक्ष्य इकाई 5: विज्ञान शिक्षा के उद्देशय
सत्र 1: विज्ञान शिक्षा के लक्ष्य
4 विज्ञान शिक्षण में अध्यापन शैलियाँ इकाई 4: शैक्षणिक विषयवस्तु का ज्ञान
सत्र 1: वैकल्पिक अवधारणाएँ
सत्र 2: विज्ञान शिक्षण में ICT का उपयोग
इकाई 5: विज्ञान शिक्षा के उद्देशय
सत्र 2: सभी के लिए विज्ञान
5 विद्यार्थियों की विज्ञान-सम्बन्धी धारणाएं इकाई 4: शैक्षणिक विषयवस्तु का ज्ञान
सत्र 1: वैकल्पिक अवधारणाएँ
6 वैज्ञानिक अवधारणाओं पर पुनः-चिंतन इकाई 1A: 'परमाणु संरचना' मॉड्यूल के लिए TPD सामग्री
इकाई 1B: 'बुनियादी खगोल' विज्ञान मॉड्यूल के लिए TPD सामग्री
इकाई 1C: 'पारिस्थितिक तंत्र' मॉड्यूल के लिए TPD सामग्री
इकाई 1D: 'स्वास्थ्य और रोग' मॉड्यूल के लिए TPD सामग्री
इकाई 1E: 'ध्वनि मॉड्यूल' के लिए TPD सामग्री
इकाई 1F : गति की समझ' मॉड्यूल के लिए TPD सामग्री
7 वैज्ञानिक अवधारणाओं की पाठ-चर्या में स्थिति संसाधन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे!
8 सीखने के सिद्धांतों पर पुनः-चिंतन संसाधन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे!
9 कक्षा में सीखने की प्रक्रियाएं संसाधन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे!
10 विज्ञान में मूल्यांकन संसाधन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे!
11 विज्ञान और समाज इकाई 5: विज्ञान शिक्षा के उद्देशय
सत्र 2: सभी के लिए विज्ञान
सत्र 3: विज्ञान एवं समाज

ये संसाधन आई.सी.टी. के साथ चिन्तनशील शिक्षण के लिए स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (RTICT) के प्रमापीय कोर्स का एक हिस्सा हैं, और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान द्वारा 2000 से अधिक शिक्षकों को पेश किए जा चुके हैं। ये संसाधन कनेक्टेड लर्निंग इनिशिएटिव (क्लिक्स) कार्यक्रम के अंतर्गत बनाए गए हैं। CLIx.tiss.edu क्लिक्स टाटा ट्रस्ट द्वारा संचालित पहल है और इसका नेतृत्व टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS, मुंबई) और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT, संयुक्त राज्य अमेरिका) द्वारा किया गया है। क्लिक्स को शिक्षा में आई.सी.टी. के उपयोग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित यूनेस्को किंग हमद पुरस्कार (2018) से सम्मानित किया गया है। CLIxOER.tiss.edu पर आपको स्कूली विज्ञान, गणित और अंग्रेजी से संबंधित कई मॉड्यूल, सिमुलेशन और संसाधन मिलेंगे।

TISS-COOL का समर्थन टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान तथा टाटा ट्रस्ट्स व पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण मिशन (PMMMNMTT) के माध्यम से प्रदत्त अतिरिक्त अनुदान द्वारा किया गया है|

संसाधन समूह

डॉ. शमीन पडलकर

रफ़ीख शेख


TISS TATATRUST PMMMNMTT
  1. Course Number

    2020_SCI_HI_COOL01
  2. Classes Start

  3. Classes End

  4. Estimated Effort

    5
  5. Price

    Free
Enroll